लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक राम गोविन्द चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे. उन्हें आज आजम खान और शिवपाल सिंह यादव जैसे नेताओं पर वरीयता देते हुए एसपी विधायक दल का नेता चुना गया.
रामगोविन्द को अखिलेश यादव ने किया मनोनीत
एसपी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम गोविन्द चौधरी को विधायक दल का नेता मनोनीत किया है. चूंकि समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, लिहाजा रामगोविन्द विपक्ष के भी नेता होंगे.
बलिया की बांसडीह सीट से विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है. उन्हें आजम खान और पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रह चुके शिवपाल सिंह यादव पर तरजीह देते हुए विधायक दल का नेता चुना गया. आठ बार के विधायक राम गोविन्द चौधरी साल 1977 में पहली बार तत्कालीन चिलकहर सीट से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये थे.
एसपी के मौजूदा विधायकों में सबसे वरिष्ठ हैं राम गोविन्द चौधरी
छात्र नेता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरआत करने वाले करीब 70 साल के राम गोविन्द चौधरी राज्य की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री और बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री रहे. एसपी के मौजूदा विधायकों में वह सबसे वरिष्ठ हैं.
हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली सपा को मात्र 47 सीटें हासिल हुई थीं, इसके बावजूद वह मुख्य विपक्षी दल बनने में कामयाब रही. उसकी सहयोगी कांग्रेस को महज सात सीटें ही हासिल हुईं.
कल होगी समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठकBulk Whatsapp Service provider
राजेन्द्र चौधरी ने यह भी बताया कि कल समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे. आगामी 29 मार्च को एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा विधायकों की बैठक बुलाये जाने के बारे में पूछने पर चौधरी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.
Source:-Abpnews

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.