Wednesday, 13 June 2018

ब्रिटेन: भारतीय छात्र नस्ली हमले का शिकार, हमलावर बोला- अपने देश वापस जाओ

लंदन: ब्रिटेन में भारतीय मूल के 28 वर्षीय छात्र पर नस्ली हमला करते हुए एक श्वेत व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा ‘‘ब्रेक्जिट, गो बैक होम.’’ भारतीय छात्र ने हिजाब पहनी एक महिला पर ब्रिटिश व्यक्ति की टिप्पणी का विरोध किया था जिसके बाद यह घटना हुई. ‘कैंब्रिज न्यूज’ की खबर के मुताबिक, कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के छात्र रिकेश आडवाणी ने महिला पर इस व्यक्ति की टिप्पणियों का विरोध किया था. आडवाणी ने कहा, ‘‘मैंने जो सुना उससे मैं पूरी तरह नाराज था और मुझे विश्वास नहीं हो सका कि 2018 में लोग ऐसे हो सकते हैं.

मैंने सबसे पहले उसे विनम्रता से रोका और मुझे उम्मीद थी कि यह खत्म हो जाएगा. ’’ बेघर लोगों के लिए चैरिटी चलाने वाले आडवाणी ने कहा, ‘‘उस स्थिति में कोई भी इंसान अपनी गलती स्वीकार करेगा लेकिन वह बेवजह मेरे साथ आक्रामक हो गया. ’’ उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नस्ली और लिंग- भेद वाली टिप्पणियों का विरोध किया तो किसी भी अन्य मरीज ने उनका साथ नहीं दिया और इस बात से वह निराश हैं. खबर में पुलिस के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, ‘‘ जांच चल रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. ’’

ब्रिटिश संसद के बाहर भारतीय सिख पर हमला, पगड़ी खींचते हुए कहा- 'मुस्लिमों वापस जाओ'
आपको बता दें कि इससे पहले 22 फरवरी को इंग्लैंड में संसद के बाहर एक शख्‍स ने भारतीय सिख पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए उनकी पगड़ी खींचने की कोशिश की थी. बताया जा रहा था कि सिख शख्स को लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मिलने के लिए संसद पहुंचे थे, तभी अंग्रेस शख्स ने उनके साथ ऐसा किया है. भारत का रहने वाले रवनीत सिंह (37) ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह लेबर पार्टी के सिख सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मुलाकात के लिए पोर्टक्युलिस हाउस में प्रवेश करने के लिये इंतजार कर रहा था. पोर्टक्युलिस हाउस ब्रिटिश पार्लियामेंटरी इस्टेट का एक हिस्सा है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.