Friday, 29 June 2018

दहेज के लिए महिला पर एसिड अटैक, पति पहले भी कर चुका है हमला

किशनगंज : दहेज के लिए महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटना लगातार सामने आती रहती है. एकबार फिर दहेज के दानवों ने एक महिला पर एसिड अटैक कर उसकी जान लेने का प्रयास किया है. साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला उसका पति ही इस विभत्स घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता का इलाज किशनगंज के सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गलावपोखर थाना के मजलिसपुर कमार पोखर गांव की है. दहेज की मांग को लेकर महिला का पति अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया. तेजब की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. किशनगंज सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पीड़िता का चेहरा बुरी तरह जल गया है. एक आंख भी खराब हो गया है.

परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दक्षिण दवारी निवासी मेहबूब आलम से उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ महीनों तक सबकुछ ठीक चला रहा था. कुछ दिनों के बाद ससुरालवाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने लगे. एक दिन दहेज की मांग करते हुआ पति ने उसकी पेट पर लात भी मारा. उस वक्त वह गर्भवती थी. घटना के बाद अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया था. पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

जेल से बाहर निकलने के बाद पति मेहबूब बराबर मायके आकर पत्नी को जान से मारने की धमकी देता रहता था. बुधवार की रात पीड़िता मायके में आंगन में मच्छरदानी लगाकर सोई हुई थी. अचानक उसका पति अपने जीजा मुहम्मद फकीरा आकार दोनों ने मच्छरदानी हटाकर पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. वह चीखने-चिल्लाने लगी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में इलाज के लिए पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email Marketing, Bulk SMS Marketing, WhatsApp Marketing, Digital Marketing Company

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.