Showing posts with label Chaitra Navratri. Show all posts
Showing posts with label Chaitra Navratri. Show all posts

Tuesday, 28 March 2017

आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र का पर्व, पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी रखेंगे व्रत

नई दिल्ली/लखनऊ:  आज से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो गयी है. देशभर में देवी मां की सुबह से ही पूजा शुरू हो गयी है. आज से अगले नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की पूजा चलती रहेगी, देशभर में करोड़ों श्रद्धालु अगले नौ दिनों तक देवी मां की पूजा करते रहेंगे.

नौ दिन मोदी ना तो अन्न खाते हैं ना ही फलाहार करते हैं

हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी का व्रत आज से ही शुरू हो गया है, जबकि यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी का नवरात्र व्रत कल से शुरू होगा. पीएम मोदी और सीएम योगी साल में आने वाले दोनों नवरात्र में व्रत करते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी को नवरात्र का व्रत रखते हुए चालीस साल हो गए हैं. पूरे नौ दिन मोदी ना तो अन्न खाते हैं ना ही फलाहार करते हैं. वो सिर्फ पानी पीते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इन नौ दिनों में वो अपना काम भी करते रहते हैं.Bulk Whatsapp Service provider

Source:-Abpnews