Showing posts with label Unnao rape case. Show all posts
Showing posts with label Unnao rape case. Show all posts

Wednesday, 11 April 2018

सेंगर के बचाव में बोले BJP नेता- तीन बच्चों की मां से कोई रेप करता है क्या?

उन्नाव रेप मामले में बैकफुट दिख रही योगी सरकार के नेताओं की असंवेदनहीन बयानबाजी का दौर जारी है. रेप मामले में योगी सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जहां योगी सरकार ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है, वहीं बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में विवादित बयान दिया है. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप करता है क्या? बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद एक बार फिर यूपी सरकार की किरकिरी हुई है.

अमित शाह के लखनऊ पहुंचने के साथ ही शुरू हुआ घटनाक्रम

सेंगर ने 'भाषा' से कहा, 'मैं यहां मीडिया के समक्ष आया हूं. मैं भगोड़ा नहीं हूं. मैं यहां राजधानी लखनऊ में हूं. बताइये क्या करूं.’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ से रवाना होने के कुछ ही देर बाद ये घटनाक्रम हुआ.

इसके साथ ही योगी सरकार ने उन्नाव जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं. जेल अस्पताल के भी तीन डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है जिन पर पीड़िता के पिता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप है.

इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी सफीपुर, कुंवर बहादुर सिंह भी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिए गए हैं. शासन ने एसआईटी के साथ जेल डीआईजी और उन्नाव जिला प्रशासन से भी रिपोर्ट मांगी थी. एक साथ तीन रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने ये फैसले किए हैं. इसके साथ ही सरकार पीड़िता के परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराएगी.

Source:-Aajtak

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company