ऑस्ट्रेलिया में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा की मनु भाकर ने शानदार शूटिंग की बदौलत गोल्ड मेडल हासिल किया है. लेकिन 12वीं में पढ़ने वाली मनु भाकर के बारे में खास बात ये है कि उन्होंने सिर्फ 2 साल पहले ही शूटिंग शुरू की थी. इससे पहले वह बॉक्सिंग करती थी. आइए जानते हैं मनु से जुड़ी कुछ खास बातें...
हरियाणा के झज्जर की मनु भाकेर का यह गोल्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि उनकी उम्र महज 16 साल है. इससे पहले मनु ने मैक्सिको के शूटिंग वर्ल्ड कप में भी दो गोल्ड मेडल हासिल किया था.
जब मनु ने 2 साल पहले बॉक्सिंग छोड़कर शूटिंग में करिअर बनाने का फैसला किया था तो पिता से पिस्तौल की मांग की थी. मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर पिता राम किशन भाकेर को तब सोचना पड़ा था कि क्या डेढ़ लाख रुपया लगाकर पिस्तौल खरीदना फायदेमंद रहेगा.
इससे पहले मनु ने दिसंबर में भी जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता था. उन्होंने पिछले साल दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. मजे की बात यह है कि मनु की शुरुआती रुचि बॉक्सिंग में थी. मुक्केबाजी के दौरान आंख में चोट लगने के बाद उन्होंने शूटिंग में अपने हाथ आजमाए.
एक इंटरव्यू में मनु ने कहा था- 'निशानेबाजी से पहले मैं मुक्केबाजी और थांग टा ( मणिपुरी मार्शल आर्ट) करती थी, मुझे अपने विरोधियों को मारना अच्छा लगता था.'
Source:-Aajtak
View More About Our Services: Bulk Email Marketing, Bulk SMS Marketing, WhatsApp Marketing, Digital Marketing Company

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.