Showing posts with label madhavan son won bronze medal. Show all posts
Showing posts with label madhavan son won bronze medal. Show all posts

Monday, 9 April 2018

माधवन के बेटे ने दिलाया देश को ये सम्मान, एक्टर ने जताई खुशी

बॉलीवुड एक्टर माधवन के 12 साले के बेटे वेदांत ने स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है. एक्टर ने सोमवार को अपने इंस्टा अकाउंट पर ये खुशखबरी शेयर की.

वेदांत ने थाईलैंड एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2018 में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया.

बता दें, माधवन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जबरदस्त एक्टर्स में से हैं. थ्री इडियट्स में उनकी कमाल की एक्टिंग आज भी दर्शकों के जहन में जिंदा है. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे साउथ की फिल्मों में भी नजर आते हैं.

इन दिनों माधवन अपनी बेव सीरीज ब्रीथ की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं. वे रोहित शेट्टी की मसाला फिल्म सिंबा में काम करने वाले थे. लेकिन कंधे पर लगी चोट की वजह से अब वे ये रोल नहीं कर पाएंगे.

Source:-Aajtak

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company