Monday, 23 April 2018

ग्रेटर नोएडा: चलती कार में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मामला ग्रेटर नोएडा कोतवाली इलाके का है, जहां एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा के साथ तीन युवकों ने कार में गैंगरेप किया और फिर रात में उसे सुनसान सड़क पर फेंक दिया. जानकारी के मुताबिक, छात्रा की स्कूल बस छूट गई थी और पैदल घर जा रही थी. इसी दौरान पीड़िता का क्लासमेट और उसके दो दोस्त कार से वहां पहुंचें और घर छोड़ने के बहाने पीड़िता को अपनी कार में अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया. मामला 18 अप्रैल का है, पीड़िता ने थाना ग्रेटर नोएडा में 19 अप्रैल को दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

क्लासमेट है एक आरोपी
पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों में से एक उसका क्लासमेट था जबकि दूसरे दो आरोपी उसके ही दोस्त थे. तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

दो आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश
डीएसपी अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

पुलिस ने कराया मेडिकल
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया. सोमवार (23 अप्रैल) को पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए गए. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने कोर्ट में दिए गए बयान में उसने सहपाठी का नाम नहीं लिया है. 

Source:-Zeenews

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.