नई दिल्ली: उन्नाव के सांसद बीजेपी के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज को शुक्रवार (18 मई) को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, साक्षी महाराज पिछले कई दिनों से बीमार हैं, उन्हें तेज बुखार और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत है. अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, 15 दिन पहले भी वो अस्पताल में इलाज के लिए आए थे, लेकिन किसी कारण उन्हें वापस उन्नाव जाना पड़ा, स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई.
तेज बुखार-चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत
यशोदा के जीए डॉक्टर सुनील डागर ने बताया कि करीब 15 दिनों से साक्षी महाराज को तेज बुखार और खांसी की शिकायत है. उन्होंने बताया कि साक्षी महाराज को पूर्व में भी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन वो वापस चले गए.
15 दिनों बाद भी नहीं हुआ सेहत में सुधार
डॉक्टर सुनील डागर ने बताया कि 15 दिनों के बाद भी उनकी सेहत में उतना सुधार नहीं है, जितना होना चाहिए. उन्हें फिर से तेज बुखार है, शुक्रवार को दोबारा जांच के लिए आए उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को उनकी कई जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.
Source:-Zeenews
View More About Our Services: Bulk Email Marketing, Bulk SMS Marketing, WhatsApp Marketing, Digital Marketing Company

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.