Thursday, 24 May 2018

अमेरिकी सैन्य अभ्यास में शामिल नहीं होगा चीन, वापस लिया गया न्यौता

वॉशिंगटन : अमेरिका ने प्रशांत महासागर में सैन्य अभ्यास के लिए चीन को दिया गया न्यौता वापस ले लिया है. पेंटागन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण चीन सागर में लगातार सैन्यीकरण की वजह से अमेरिका ने चीन को प्रशांत महासागर में होने वाले वार्षिक नौवहन सैन्याभ्यास के लिए दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है. पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल क्रिस लोगान ने स्थानीय मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर के विवादित हिस्से में चीन द्वारा किया जा रहा लगातार सैन्यीकरण इस क्षेत्र में सिर्फ तनाव और अस्थिरता ही बढ़ाएगा.

उन्होंने कहा, 'हमनें 2018 रिम ऑफ द पैसेफिक (रिमपैक) अभ्यास से पीएलए नौसेना को दिया गया निमंत्रण रद्द कर दिया है. चीन का व्यवहार रिमपैक अभ्यास के सिद्धांतों और उद्देश्यों से असंगत है.'

रक्षा मंत्रालय ने की बात की पुष्टि

वहीं, इस मामले में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की ओर से भी बयान आया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा, "दक्षिण चीन सागर में चीन के निरंतर सैन्यीकरण के विरुद्ध प्रारंभिक कार्रवाई के रूप में हमने चीनी नौसेना के प्रशांत महासागर के रिम अभ्यास 2018 (आरआईएमपीएसी) में नहीं बुलाया है. हमारे पास पुख्ता सबूत है कि चीन ने दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली द्वीप समूह में युद्ध के उदेश्य से जहाज रोधी मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल (एसएएम) प्रणाली और इलेक्टॉनिक जैमरों को तैनात किया है. वूडी द्वीप में चीन के बमवर्षक विमान की लैंडिंग की वजह से भी तनाव बढ़ा है."

Source:-Zeenews

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.