Sunday, 17 June 2018

इंसानों की क्रूरता से बचने के लिए इन जीवों ने खुद को बदला, हो रहे हैं निशाचर

लॉस एंजिलिस: मानवीय गतिविधियों से पृथ्वी पर मौजूद स्तनपायी जीवों के व्यवहार में परिवर्तन की खबरों के बीच एक अनुसंधान में पहली बार यह सामने आया है कि इंसानों से बचने के लिए स्तनपायी जीव निशाचर हो रहे हैं. जर्नल ‘ साइंस ’ में प्रकाशित इस अध्ययन में पहली बार यह सामने आया है कि मानवीय क्रियाकलापों से प्रभावित होकर वन्यजीव किस तरह अपने रोजमर्रा की गतिविधियों में परिवर्तन ला रहे हैं. इस अनुसंधान के परिणाम मजबूती से इस बात को उजागर करते हैं कि मानवीय गतिविधियों से परेशान होकर एक बड़ी प्राकृतिक निशाचर जीवों की दुनिया तैयार हो रही है.

अनुसंधानकर्ताओं ने छह महाद्वीपों की 62 प्रजातियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया. इन आंकड़ों से उन्होंने यह समझने की कोशिश की कि मानवीय गतिविधियों की वजह से स्तनपायी जीवों के रोजमर्रा की दिनचर्या में किस तरह के बदलाव हो रहे हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की शोधार्थी कैटलीन गेनर ने बताया , “ मानवों की तरफ से पेश की जा रही किसी भी परेशानी पर जानवर मजबूती से प्रतिक्रिया देते हैं चाहे यह परेशानी सीधे उनके जीवन के खतरे से जुड़ी हो या नहीं. हमारी मौजूदगी ही उनके जीवन के प्राकृतिक क्रियाकलापों को बाधित करने के लिए काफी होता है. ”

डब्ल्यूसीएस के लातिन अमेरिकी और कैरेबियाई कार्यक्रम के सह निदेशक एवं इस अध्ययन के प्रमुख लेखक डा. मार्टिन मेंडिज कहते हैं कि हमारे संयुक्त रूपात्मक एवं अनुवांशिक अध्ययन के निष्कषोर्ं के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि हंपबैक डॉलफिन की कम से कम चार प्रजातियां हैं. मेंडिज ने हंपबैक डॉलफिन की कम से कम चार प्रजातियों के पहचान की बात कही है, जिसमें पश्चिम अफ्रीका से सटे पूर्वी अटलांटिक में पाई जाने वाली अटलांटिक हंपबैक डालफिन (सोउसा तेउस्जी), मध्य से लेकर पश्चिमी हिंद महासागर में पायी जाने वाली इंडो-पैसीफिक हंपबैक डॉलफिन (सोउसा प्लमबीआ) और पूर्वी हिंद से लेकर पश्चिम प्रशांत महासागर में पायी जाने वाली इंडो-पैसिफिक हंपबैक डॉलफिन (सोउसा चिनेन्सिस) के अलावा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया तट के निकट हंपबैक डॉलफिन की एक चौथी प्रजाति पाई गई है, जिसका नाम अभी तक तय नहीं किया गया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Saturday, 16 June 2018

गया गैंगरेप: RJD नेताओं पर केस दर्ज, गाड़ी रोककर जबरदस्ती की थी पीड़िता से मुलाकात

गया: बिहार के गया में डॉक्टर दंपति गैंगरेप मामले में पीड़िता के साथ प्रर्दशन करने वाले आरजेडी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मगध मेडिकल थाना के कांड संख्या 130/18 में अभियुक्त बनाए गए हैं. ये प्राथमिकी जुवेनाइल जस्टिस के तहत की गई है. साथ ही आरजेडी नेताओं पर जबरदस्ती की धारा 114, 147, 353, 228A, और IPC 74 JJ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इस मामले में राजनीति करने के लिए कुछ आरजेडी नेताओं ने मेडिकल टेस्ट के लिए पीड़िता को ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोककर प्रर्दशन किया था, जबरदस्ती पीड़िता से मुलाकात की थी, पीड़िता के साथ फोटो भी खिंचवाई थी और नारेबाजी की थी. पीड़िता के बारे में एसएसपी ने कहा है कि पीड़िता अभी भी सही स्थिति नहीं है. जल्दी बात करने को तैयार नहीं होती है. पहचान उजागर ना हो इसलिए वो एफआईआर नहीं करवाना चाहती थी. काफी काउसंलिंग के बाद एफआईआर के लिए तैयार हुई है.

साथ ही एसएसपी ने ये भी कहा है कि पीड़िता या किसी भी संबंधित व्यक्ति की पहचान ना जाहिर की जाए. उसके गांव, स्कूल या पड़ोसियों का नाम ना उजागर किया जाए जिससे उसकी पहचान का पता चले. इस मामले में आलोक मेहता के अलावा आरजेडी महिला सेल की अध्यक्ष आभा लता, बेलागंज विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव, आरजेडी जिलाध्यक्ष निजाम आलम, जिला महिला अध्यक्ष सरस्वती देवी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है.

पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कई थानों की पुलिस ने मिल कर छापेमारी कर 10 लोगों को हिरासत में लिया है.तीन आरोपियों को पकड़ा गया है. अब दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.पीड़िता के पिता ने मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Thursday, 14 June 2018

किम से मिलकर 'सुरक्षित' महसूस करने लगे हैं ट्रंप, अब इसे बताया देश का 'सबसे बड़ा दुश्‍मन'

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 'फर्जी' संचार मीडिया को देश का सबसे बड़ा शत्रु बताया है. ट्रंप ने मीडिया द्वारा उत्तर कोरिया के साथ उनके हालिया सम्मेलन को 'कम करके आंकने' के प्रयास के बाद यह आरोप लगाया. ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "फर्जी न्यूज को देखना काफी मजेदार होता है, खासकर एनबीसी और सीएनएन को. ये लोग उत्तर कोरिया के साथ समझौते को कम करने आंकने के लिए मजबूती से लड़ रहे हैं. 500 दिन पहले वे लोग इस समझौते की भीख मांग रहे थे-ऐसा बताया जा रहा था युद्ध हो जाएगा. "

सीमा पर तनाव कम करने की कोशिश, सैन्य वार्ता कर रहे हैं कोरियाई देश
अपनी-अपनी सीमाओं पर तनाव कम करने के लिये उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के बीच गुरुवार (14 जून) को दुर्लभ उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता होने वाली है. एक-दूसरे के धुर प्रतिद्वंद्वी रहे दोनों देशों ने आपसी तनाव के चलते अपनी-अपनी सीमाओं पर भारी सुरक्षा इंतजाम किये हैं. ऐसी संभावना है कि सीमाई गांव पनमुनजोम में वार्ता के दौरान उत्तर कोरिया के अधिकारी दक्षिण कोरिया से अमेरिका के साथ उसके सैन्य अभ्यासों को रोकने के मुद्दे पर पक्के वादे की मांग करेंगे.

मंगलवार (12 मई) को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि परमाणु वार्ता के दौरान सहयोगियों को ‘‘नेक नीयत’’ दिखाते हुए युद्ध का खेल बंद करना चाहिए. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि वह ट्रम्प के कथन के मर्म और उसके प्रयोजन को समझने की कोशिश कर रहे हैं. वे यह भी कोशिश कर रहे हैं कि सहयोगी देश उत्तर कोरिया से बातचीत की दिशा में ‘‘आगे बढ़ने के लिये’’ नए-नए तरीके इजाद करें.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Wednesday, 13 June 2018

ब्रिटेन: भारतीय छात्र नस्ली हमले का शिकार, हमलावर बोला- अपने देश वापस जाओ

लंदन: ब्रिटेन में भारतीय मूल के 28 वर्षीय छात्र पर नस्ली हमला करते हुए एक श्वेत व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा ‘‘ब्रेक्जिट, गो बैक होम.’’ भारतीय छात्र ने हिजाब पहनी एक महिला पर ब्रिटिश व्यक्ति की टिप्पणी का विरोध किया था जिसके बाद यह घटना हुई. ‘कैंब्रिज न्यूज’ की खबर के मुताबिक, कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के छात्र रिकेश आडवाणी ने महिला पर इस व्यक्ति की टिप्पणियों का विरोध किया था. आडवाणी ने कहा, ‘‘मैंने जो सुना उससे मैं पूरी तरह नाराज था और मुझे विश्वास नहीं हो सका कि 2018 में लोग ऐसे हो सकते हैं.

मैंने सबसे पहले उसे विनम्रता से रोका और मुझे उम्मीद थी कि यह खत्म हो जाएगा. ’’ बेघर लोगों के लिए चैरिटी चलाने वाले आडवाणी ने कहा, ‘‘उस स्थिति में कोई भी इंसान अपनी गलती स्वीकार करेगा लेकिन वह बेवजह मेरे साथ आक्रामक हो गया. ’’ उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नस्ली और लिंग- भेद वाली टिप्पणियों का विरोध किया तो किसी भी अन्य मरीज ने उनका साथ नहीं दिया और इस बात से वह निराश हैं. खबर में पुलिस के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, ‘‘ जांच चल रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. ’’

ब्रिटिश संसद के बाहर भारतीय सिख पर हमला, पगड़ी खींचते हुए कहा- 'मुस्लिमों वापस जाओ'
आपको बता दें कि इससे पहले 22 फरवरी को इंग्लैंड में संसद के बाहर एक शख्‍स ने भारतीय सिख पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए उनकी पगड़ी खींचने की कोशिश की थी. बताया जा रहा था कि सिख शख्स को लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मिलने के लिए संसद पहुंचे थे, तभी अंग्रेस शख्स ने उनके साथ ऐसा किया है. भारत का रहने वाले रवनीत सिंह (37) ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह लेबर पार्टी के सिख सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मुलाकात के लिए पोर्टक्युलिस हाउस में प्रवेश करने के लिये इंतजार कर रहा था. पोर्टक्युलिस हाउस ब्रिटिश पार्लियामेंटरी इस्टेट का एक हिस्सा है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Tuesday, 12 June 2018

Nigerian man buries father in brand new BMW to honour him, photo goes viral

Abuja: A Nigerian man sent off his father in style by buying a new and expensive BMW car to bury his father, instead of using a coffin. The man, identified as Azubuike, who lost his father due to old age in the village of Ihiala, supposedly splashed £66,000 cash on the car to bury his father in. Reports said that Azubuike had promised his father that one day he would have a flash car.

The photo of the funeral, showing the big car being lowered into a huge grave dug six feet deep, has gone viral. Following are some of the reactions by Facebook users who were not very appreciative of the act:

"He will need 24 hours round clock around the grave for the old man to rest in peace otherwise Saraki boys will dismantle that grave" - Gbenga Olatunji.

"I don't care if he buries his dad with private jet... my only concern is burying together with our innocent plate number" - Michael Odike.

"I hope he didn't forget to put gallons of fuel inside the grave? Because his father will need to refill before he reaches heaven" - Zobs Bethram.

"Buy the car for your parent while he is still alive if you are moneyed and bury them with a decent coffin but this is just being foolish and showing off" - Sifiso Inno Makhashila.

"Insanity and selfishness regardless of that fact that is your cash" - Calvin Cal Diamean.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Monday, 11 June 2018

दो सिंपल स्टेप में आप भी रेलवे स्टेशन पर ले सकते हैं फ्री Wi-Fi का मजा, जानिए कैसे

नई दिल्ली : रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. टिकट की बुकिंग से लेकर सफर करने तक में रेलवे की तरफ से कई बदलाव किए गए हैं. पिछले दिनों यात्रियों की सहूलियत के लिए ही रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए गूगल व रेलटेल ने मिलकर आईआरसीटीसी के लिए रेलवायर नाम से फ्री वाई-फाई की सर्विस शुरू की थी. रेलटेल इंडियन रेलवे की टेलीकॉम कंपनी है. लेकिन अभी काफी कम लोग ऐसे हैं जिन्हें रेलवे की तरफ से प्रोवाइड होने वाली फ्री वाई-फाई सर्विस का उपयोग करना आता है.

अगर आप भी उनमें से एक हैं तो हम आपको कुछ सिंपल स्टेप में रेलवे की फ्री वाई-फाई सर्विस का उपयोग करना बताएंगे. इस लेख में आपको बताया जाएगा कि कैसे रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध फ्री वाई-फाई से आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं. आप अपने फोन को तीन सिंपल स्टेप से वाई-फाई से कनेक्ट कर सकते हैं. आइए जानिए कैसे...

स्टेप-1
अगर आप भी फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की वाई-फाई सेटिंग्स में जाएं. यहां आपको रेलवायर नेटवर्क (Railwire Network) सलेक्ट करना होगा.

स्टेप-2
रेलवायर नेटवर्क पर क्लिक करने के बाद यहां पर एक नया विंडो खुलेगा. वहां आप अपना फोन नंबर दर्ज करें और इसके बाद 'रिसीव एसएमएस' पर क्लिक करें. इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस से 4 डिजिट का ओटीपी आएगा. इसे एंटर करने के बाद 'DONE' पर क्लिक करें.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Friday, 8 June 2018

'SCO समिट में फिर मिलेंगे पीएम मोदी-शी जिनपिंग, आतंकवाद-सुरक्षा होंगे अहम मुद्दा'

बीजिंग: चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले ने कहा है कि वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बनी सहमति शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के किंगडाओ सम्मेलन में परिलक्षित होगी. मोदी शनिवार (9 जून) को चीन के पूर्वी शहर किंगडाओ में आठ सदस्यीय एससीओ के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. भारत और पाकिस्तान के एससीओ के पूर्ण सदस्य बनने के पश्चात इस संगठन की यह पहली बैठक है. किंगडाओ में मोदी शी समेत एससीओ के सदस्य देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय भेंट-वार्ताएं भी करेंगे.

बंबावाले ने चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली और चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क से कहा, ‘‘एससीओ सदस्यों का जोर सुरक्षा सहयोग, आतंकवाद विरोध, आर्थिक विकास और सांस्कृतिक विनिमय के क्षेत्रों पर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इन क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाते रहेंगे. भारत इस दिशा में अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा.’’

एससीओ सदस्यों में चीन, रुस, भारत, पाकिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, तजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं. भारतीय राजदूत ने कहा कि भारत एससीओ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा. उन्होंने अप्रैल में वुहान में मोदी और शी के बीच हुए अनौपचारिक सम्मेलन में उनके बीच सहमति का बखान किया और कहा कि यह किंगडाओ सम्मेलन में परिलक्षित होगी. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं में दो क्षेत्रों में सहमत बनी. पहला, भारत और चीन तरक्की और विकास में साझेदार हैं.


सीमा पर मतभेद के मद्देनजर भारत चीन सुरक्षा सहयोग के बारे में उन्होंने कहा, 'भारत और चीन को सुरक्षा के क्षेत्र में भी एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए.' उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सीमाएं कहां तक हैं, इस संदर्भ में हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं. फिलहाल भारत-चीन सीमा का अंतिम समाधान नहीं है, लेकिन मैं सोचता हूं कि यह सुनिश्चित करना भारत और चीन के लिए महत्वपूर्ण है कि भारत चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन चैन बना रहे. हमें इस उद्देश्य और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने विवेक और अपनी क्षमताओं खासकर अपने नेताओं के विवेक और क्षमताओं पर कोई शक नहीं होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम उसे हासिल करने में समर्थ होते हैं तो इसका न केवल इस क्षेत्र, भारत प्रशांत क्षेत्र और एशिया प्रशात क्षेत्र में असर होगा, बल्कि पूरी दुनिया पर इसका असर होगा.’’

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Thursday, 7 June 2018

झमाझम बारिश से हुई मुंबई की सुबह, आसमान में छाए घने बादल

मुंबई: मुंबई की सुबह गुरुवार को झमाझम बारिश से हुई. मुंबई के लोग आज जब जागे, तो आकाश में घने बादल छाए हुए थे और बिजली की कड़कड़ाती आवाज पूरे माहौल में मॉनसून के आने का आभास करा रही थी. सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर अंधेरी इलाके में भारी बारिश शुरू हुई, लेकिन करीब आधे घंटे के बाद ही थम गई. हालांकि, आकाश में बिजली की चमक और उसके कड़कड़ाने की आवाज रह-रहकर आती रही.

मध्य मुंबई के लोअर परेल इलाके में सुबह 7 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई और आकाश में घने बादल छाए हुए हैं. वेस्टर्न रेलवे की सेवाएं समय पर चल रही हैं. हालांकि रेलवे प्राधिकरण ने यात्रियों को आगाह किया है कि यदि बारिश 70 मिमी से ज्यादा होती हो, तो लोकल का इस्तेमाल करने से बचें.

महाराष्ट्र में सात से 11 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग ने सात से 11 जून तक महाराष्ट्र, विशेष रूप से तटीय कोंकण क्षेत्र, में ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ बारिश का पूर्वानुमान किया है. पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में सात और आठ जून को ‘‘बहुत बारिश’’ की संभावना जताई गई है. रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में नौ जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है... जबकि दस और ग्यारह जून को मुंबई और इसके आस पास के इलाकों सहित कोंकण क्षेत्र के छह जिलों में इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है.

7 जून से 12 जून तक तटीय कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में मुंबई सहित राज्य के दक्षिणी तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसके मद्देनजर विभाग ने मध्य पूर्व अरब सागर में कोंकण और गोवा तट पर आठ से 12 जून तक 40 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका को देखते हुये मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

पश्चिमी राज्यों में समय से पहले पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, तेज बारिश की संभावना
वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण देश के पश्चिम तटीय इलाकों में अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय हुए दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने बुधवार (6 जून) को समय से पहले इन इलाकों में दस्तक दे दी. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, रॉयलसीमा के अधिकांश हिस्सों, दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो गया है. अगले 24 घंटों में इसके और अधिक सक्रिय होने की संभावना को देखते हुये विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के कुछ हिस्सों में मॉनसून पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Tuesday, 5 June 2018

डैमेज कंट्रोल: BJP को आई शिवसेना की याद, उद्धव ठाकरे से मिलने उनके घर जाएंगे अमित शाह

दिनेश दुखंडे, मुंबई: आम चुनाव में एक साल से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने नाराज सहयोगियों को मनाने में जुट रही है. इसकी शुरुआत शिवसेना से हुई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री जाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे. शाह गुरुवार (6 जून) को शाम करीब छह बजे मातोश्री जाएंगे.

यह मुलाकात 'बीजेपी संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत होगी. इस अभियान के तहत अमित शाह देश की प्रसिद्ध हस्तियों से मिल रहे हैं और उन्हें मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां बता रहे हैं. हालांकि इस मुलाकात को इस नजरिए के बजाय उद्धव ठाकरे की नाराजगी दूर करने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है. अमित शाह और उद्धव ठाकरे आखिरी बार पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मिले थे. अब करीब एक साल के अंतराल के बाद दोनों दलों के प्रमुख आपस में मिलेंगे.

अमित शाह ने इस मुलाकात के दिए थे संकेत
हाल ही में पालघर लोकसभा सीट और भंडारा-गोंदिया विधानसभा सीट हुए उपचुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ी थी. दोनों दलों ने जीते के लिए सारी कोशिशें की थीं. हालांकि बाजी बीजेपी के हाथ लगी है. इस उपचुनाव के परिणाम आने से ठीक पहले अमित शाह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वे चाहते हैं कि शिवसेना 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके साथ मिलकर लड़े. उन्होंने कहा था कि उपचुनाव के रिजल्ट आने के बाद वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे.

इसके अलावा महाराष्ट्र के आने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना को अपने से अलग होने नहीं देना चाहते हैं. इससे दोनों दलों को नुकसान होगा. मालूम हो कि शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी. पिछले कुछ समय से शिवसेना की ओर से मोदी सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

पालघर उपचुनाव के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे को चप्पल से मारने जैसे शब्दों का प्रयोग किया था. वहीं शिवसेना ने एक ऑडिया जारी करते हुए आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं से शिवसेना के प्रत्याशी को किसी भी तरह से हराने को कहते हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Monday, 4 June 2018

खट्टर सरकार ने मांग नहीं मानी तो 100 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म

नई दिल्ली : हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए हरियाणा में करीब 100 दलितों ने सोमवार को बौद्ध धर्म अपना लिया. इन लोगों का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी. इसके लिए उन्होंने सरकार को दो बार समय भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं की गईं. इसके बाद इन लोगों ने ये कदम उठाया. इन परिवारों ने दिल्ली के लद्दाख बौद्ध भवन में जाकर बौद्ध धर्म को अपनाया.

इस मौके पर दलित नेता दिनेश खापड़ ने बताया कि हम सभी लोग 113 दिनों से जींद में धरना दे रहे थे, लेकिन हरियाणा सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी. उन्होंने बताया कि कई हम लोग 7 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिले थे.  हमने उन्हें 20 मई तक हमारी मांग  लेने के लिए समय दिया था. लेकिन इसके बाद भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया. इसके बाद हमने अपना धर्म बदलने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा, सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया. हमारी मांगें नहीं मानी गईं. हमारी मांग हैं कि गैंगरेप केस की सीबीआई जांच की जाए, ईश्वर हत्याकांड के परिजनों को नौकरी दी जाए, जम्मू में शहीद हुए दलित परिवार को नौकरी दी जाए और इसके अलावा एससी/एसटी एक्ट में अध्यादेश लाया जाए.

दिनेश खापड़ ने कहा कि जब सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया. उनका आरोप है कि हिंदू समाज के ठेकेदार दलितों का शोषण करने में लगे हैं, ऐसे में धर्म बदलना मजबूरी बन गया था. वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल बिज ने कहा, मांगे मनवाने के लिए धर्म परिवर्तन करना सही नहीं है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Friday, 1 June 2018

त्रिपुरा के सीएम के बाद अब यूपी के उपमुख्यमंत्री का विवादित बयान- महाभारत काल में ही शुरू हो गई थी पत्रकारिता

नई दिल्ली: बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विवादित बयान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है. पहले त्रिपुरा के सीएम ने महाभारत काल में इंटरनेट के होने की बात कहकर सुर्खियां बंटोरी थी, वहीं अब उत्तर-प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने महाभारत काल से पत्रकारिता की शुरुआत की बात कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि पौराणिक पात्रों ‘संजय’ और ‘नारद’ को वर्तमान समय में सीधे प्रसारण और गूगल से जोड़कर देखा जा सकता है. दिनेश शर्मा ने यह बात हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित एक समारोह में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि भारत में तो पत्रकारिता सदियों पूर्व महाभारत के काल में ही शुरू हो गई थी. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं मोतियाबिंद का ऑपरेशन, प्लास्टिक सर्जरी, गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत, परमाणु परीक्षण और इंटरनेट जैसी तमाम आधुनिक प्रक्रियाएं पौराणिक काल में ही शुरू हुई थीं. दिनेश शर्मा अपने संबोधन में कहा कि महाभारत काल में युद्ध के दौरान संजय द्वारा धृतराष्ट्र को महल में बैठे-बैठे युद्ध के मैदान का आंखों देखा हाल सुनाया जाता था.

यह आज के समय टीवी पर होने वाला सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) नहीं है तो और क्या है. आज जिस गूगल को आप लोग हर विषय के जानकार के रूप में जानते हैं, महाभारत काल में यह काम नारद मुनि करते थे. वह कभी भी, कहीं भी पहुंच जाते थे और हर समस्या का समाधान कर देते थे. वह भी केवल तीन बार नारायण-नारायण, बोलकर.

वह पल भर में ही कोई भी संदेश कहीं भी पहुंचा देते थे. उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली अतीत को कभी नहीं भूलना चाहिए. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने देश में प्रेस की आजादी की सराहना की और कहा कि सरकारों को मीडिया के लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होना चाहिए. (इनपुट भाषा से)

Source:-NDTV

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

Thursday, 31 May 2018

सपा के गढ़ में सीएम योगी का दौरा आज, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात

नई दिल्ली/लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (1 जून) को इटावा का दौरा करेंगे. जहां वो कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इटावा-कानपुर और बुंदलेखंड परिक्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे. सीएम योगी विधायकों, सांसदों और संगठन के अन्य लोगों से भी मिलेंगे. सीएम योगी के दौरे को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. सीएम की सभा के लिए बनाए गए नुमाइश पांडाल में कई हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है.

सीएम बनने के बाद इटावा का पहला दौरा
मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का इटावा का ये पहला दौरा है. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये कायस लगाए जा रहे हैं कि सपा के गढ़ में वो लेकसभा चुनाव तो लेकर बिगुल फूंकेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश के बड़े-बड़े अधिकारियों ने अभी से ही इटावा पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है.

विधायकों और सांसदों से करेंगे मुलाकात
सीएम योगी कानपुर और बुंदेलखण्ड परिक्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों में 47 विधायकों, 9 सांसदों और 17 जिलाध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही सीएम योगी के साथ जिला कार्यकर्ता बैठक होगी, जिसमें जिले के कार्यकर्ता मौजूद होंगे. इसके बाद समन्वय समिति की बैठक भी होगी.

कब क्या है कार्यक्रम
सुबह 9:55 बजे सुमेर सिंह किला हैलीपेड पर सीएम का आगमन होगा.
सुबह 10:00-11:00 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे
सुबह 11:00 दोपहर 12:00 बजे तक कानपुर, बुंदेलखंड के सांसदों, विधायको, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे
दोहपर 12:10-1:00 नुमाइश पंडाल में विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे.
दोहपर 1:10-2:30 इटावा मंडी में गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे
दोहपर 3:20-5:20 बजे विकास भवन इटावा में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
शाम 5:30 बजे सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगें

Source:-Zeenews

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company

विधानसभा उपचुनाव नतीजे 2018 : नूरपुर ने भी दिया BJP को झटका, सपा ने छीनी सीट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की नूरपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नईम उल हसन ने भाजपा की प्रत्याशी अवनी सिंह को 6212 वोट से हरा दिया है. शुरुआती चरणों में भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में सपा उम्मीदवार ने उन्हें पीछे छोड़ दिया. ये सीट लोकेंद्र चौहान के निधन के बाद खाली हुई थी. लोकेंद्र चौहान की मौत फरवरी में कार हादसे में हो गई थी.

यहां बीजेपी ने उनकी पत्‍नी अवनि सिंह को उतारा है. वहीं सपा ने नीमुल हसन को टिकट दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक नूरपुर में 3.06 लाख वोटर हैं. यहां कुल 10 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वोटिंग के लिए कुल 2056 पोलिंग बूथ बनाए गए थे. चुनाव के दौरान कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत आई थी. बीजेपी के लिए इस सीट पर चुनाव जीतना प्रतिष्‍ठा का सवाल थी.

सोमवार (28 मई) को देश की 4 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोट पड़े. 2019 में आम चुनाव होने हैं. इससे पहले इस उपचुनाव को 2019 का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इससे जनता के रुख का काफी हद तक पता चलेगा. जिन 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया व पालघर और नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट शामिल है. इस बीच कई मतदान केंद्रों पर इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के खराब होने की शिकायतें मिलीं. विपक्ष ने इस बार भी ईवीएम को फिर मुद्दा बनाया था.

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें पलुस कादेगांव(महाराष्ट्र), नूरपुर(उप्र), जोकीहाट(बिहार), गोमिया व सिल्ली(झारखंड), चेंगानूर(केरल), अंपति(मेघालय), शाहकोट(पंजाब), थराली(उत्तराखंड) और मेहेशतला(पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए. इन उपचुनावों के मतों की गिनती 31 मई को होगी.

ये उम्‍मीदवार थे मैदान में
बीजेपी : अवनि सिंह
सपा : नीमुल हसन
मतगणना : 31 मई 2018
कुल वोटर : 269545
पुरुष : 146996
महिला : 122546

Source:-Zeenews

View More About Our Services: Bulk Email MarketingBulk SMS MarketingWhatsApp MarketingDigital Marketing Company